![]()
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय खंदारी परिसर में ‘मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी थीं, लेकिन इसी दौरान विरोध का एक अजब तरीका सामने आया। हिंदुवादी नेता रौनक ठाकुर ने भगवान टॉकीज चौराहे पर एक विवादित होर्डिंग लगा दी। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए इसी भगवान टॉकीज चौराहे से होकर गुजरना था। ऐसे में होर्डिंग सुबह से ही चर्चा का केंद्र बन गई। होर्डिंग में आगरा को “शिवनगरी, तेजोमहल की नगरी” बताया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री के स्वागत के साथ राजकीय आईटी कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है। होर्डिंग में लिखा गया कि कॉलेज में भ्रष्टाचार के कारण छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है और सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। होर्डिंग लगते ही क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय लोग और राजनीतिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर इसे पढ़ते नजर आए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी होर्डिंग की तस्वीरें वायरल हो गईं। कई लोगों ने इसे समर्थन दिया तो कई ने विवादित बताया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कारणों और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने होर्डिंग को वहां से हटवा दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थल पर होर्डिंग लगाने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सीएम के खंदारी कैंपस पहुंचने से पहले सपा छात्र नेता हाउस अरेस्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को खंदारी कैम्पस दौरे से पहले पुलिस ने एहतियातन समाजवादी पार्टी के छात्र नेता को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, छात्र नेता प्रदर्शन की तैयारी में थे। पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर वे कैम्पस में नारेबाजी और काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने रविवार को उनके आवास पहुंचकर उन्हें घर में ही रोक दिया।
Source link
CM रूट से शिवनगरी-तेजोमहल वाली विवादित होर्डिंग हटाई:IT कॉलेज में कार्रवाई की मांग, छात्र नेताओं को किया आउस अरेस्ट