![]()
लखनऊ के तालकटोरा में रहने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है चार साल की बेटी को अपने पास रख लिया, जिसे वापस नहीं कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला कांस्टेबल जो वर्तमान में तालकटोरा क्षेत्र में रहती हैं। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी झांसी निवासी राजेन्द्र कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति लगातार उन्हें प्रताड़ित करता रहा। वह अभद्र भाषा का प्रयोग करता है, नौकरी छुड़वाने और पूरे विभाग में बदनाम करने की धमकी देता है। जब भी वह लखनऊ आता है, उनके साथ मारपीट करता है। इसकी शिकायत उन्होंने पहले डायल-112 पर भी की थी।
निजी जानकारी को लेकर परिचितों को कॉल किया
पीड़िता का आरोप है कि पति ने उनका मोबाइल नंबर ट्रैक कर रखा है और उनकी निजी जानकारी हासिल कर परिचितों को फोन कर अभद्र व्यवहार करता है। साथ ही कुछ लोगों को उनके पीछे लगा रखा है, जिससे वह लगातार भय और मानसिक तनाव में रह रही हैं। उनका कहना है कि वह बच्चों के स्कूल तक नहीं जा पा रही हैं और केवल वर्दी में रहने पर ही खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।
बेटी को अपने साथ ले गया
शिकायत के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को जब वह झांसी गई थीं, तभी पति उनकी चार साल की बेटी को अपने साथ ले गया और तब से उसे वापस नहीं कर रहा है। आरोप है कि बेटी को लेने आने पर पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला का कहना है कि उनके दो बच्चों का पालन-पोषण वही करती हैं और पति के परिजन भी उसे प्रताड़ित करने के लिए उकसाते हैं।
मामले में इंस्पेक्टर तालकटोरा का कहना है मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
Source link
महिला कांस्टेबल ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप:ऑफिस आते-जाते करता है परेशान, चार साल की बेटी को जबरजस्ती रखा