देवरिया पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय:कार्यकर्ताओं से बोले- सेवा और संगठन पर दें जोर


देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का रविवार को दिन में 11 बजे पहुंचे। देवरिया में प्रथम आगमन पर औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने की, जबकि संचालन कृष्णनाथ राय ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मोटे अनाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिथियों एवं पदाधिकारियों को रागी (मड़ुआ) का हलवा भी परोसा गया। अपने संबोधन में विनोद राय ने ‘मन की बात’ को जनभागीदारी, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जयंती के अवसर पर संत शिरोमणि रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को अपनाने पर जोर दिया। सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि भाजपा की पहचान सेवा, सुशासन और मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया, जबकि विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया, पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया तथा पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को पूरा करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, विधायक दीपक मिश्रा शाका, पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडे शाही सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *