घाटमपुर में कार की टक्कर से वृद्धा की मौत:सड़क किनारे बैठी थी, कार बैक करते समय हादसा


घाटमपुर के पतारा में कार बैक करते समय सड़क किनारे बैठी वृद्धा को टक्कर लग गई। हादसे में वृद्धा घायल हो गई। कार सवार वृद्धा को कार से लेकर पतारा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। कार सवार कार छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी 71 वर्षीय नन्हकी घाटमपुर नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित सत्संग सभा में शामिल होकर रविवार दोपहर वापस लौट रही थी, तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित स्टेशन रोड के पास एक स्कूल के पास सड़क किनारे बैठी थी, तभी काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने बैक करते समय वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा घायल हो गई। कार सवार वृद्धा को लेकर पतारा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार सवार कार छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *