![]()
ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम साढ़े 6 बजे एक 6 साल के बच्चे की 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढा प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदा गया था। उसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। बच्चा खेलते हुए वहां आया और गढ्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तीन लोग गड्ढे में उतरे और बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नॉलेज पार्क क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला दोस्तों के साथ पार्क के पास खेलने गया था सीवान यादव कलाधाम सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह केंद्रीय विद्यालय में उप प्रधानाचार्य हैं। कलाधाम सोसायटी के रहने वाले प्रांजल ने बताया- शनिवार शाम को करीब साढ़े बजे सीवान यादव का बेटा अव्यान सोसायटी के पास दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहा था। खेलते हुए वह पानी से भरे गढ्ढे में गिर गया। उसके गिरते ही दोस्तों ने शोर मचाया। एक बच्चे ने उनके पास आकर अव्यान के डूबने की सूचना दी। उन्होंने अन्य लोगों को बुलाया। जिसके बाद तीन लोग गड्ढे में उतरे। बच्चे को बाहर निकाला गया। परिजन को भी सूचना दी गई। उसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम आशुतोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बच्चे के पानी में डूबने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह यहां पर आये हैं। लोगों ने उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा गढ्ढा कई दिनों से खोदाई कराने के बाद खुला छोड़ रखा है। कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। लोग बोले- अगर चेतावनी बोर्ड लगा होता तो टाला जा सकता है था हादसा स्थानीय लोगों ने बताया- यह गड्ढा कई दिन पहले प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदा गया था। बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। लोगों का कहना है कि अगर समय पर सुरक्षा उपाय किए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। यह खबर भी पढ़ें… इकरा हसन बोलीं- ईंट की जगह अपना सिर लगा देंगे:जौहर यूनिवर्सिटी गिरने नहीं देंगे; रामपुर डीएम से मिले 10 सपा सांसद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा के 10 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल रामपुर के डीएम से मिला। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सबसे पहले सपा सांसद इकरा हसन संत शिरोमणि गेस्ट हाउस पहुंचीं। इसके बाद रुचि वीरा और जियाउर्रहमान बर्क पहुंचे। सभी सांसदों ने बंद कमरे में बैठक की। फिर सभी जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां गेट पर 8 दिन से धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। पूरी खबर पढ़िए…
Source link
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:नोएडा में खेलते समय गिर गया था, बोरिंग के लिए प्राधिकरण ने कराई थी खोदाई