नोएडा में एसटीपी टैंक में घुसने से दो की मौत:सफाई के दौरान हुआ बेहोश, बचाने उतारा था सिक्योरिटी गार्ड, दमकल ने दोनों को निकाला


नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में शनिवार-रविवार की रात एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से पहले सफाई कर्मचारी बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए टैंक में उतरा सिक्योरिटी गार्ड भी बेहोश हो गया। दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के करौली जिले के गड़मुरा गांव निवासी शशिकांत शर्मा (40) एसटीपी टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वह टैंक के अंदर बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए फिरोजाबाद के इटहारी गांव निवासी आकाश (22), जो सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड था, टैंक में उतरा, लेकिन वह भी बेहोश हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर दोनों को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले भी नोएडा में सीवर सफाई के दौरान एक सफाई मित्र की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्राधिकरण ने एक्शन लेते हुए कई कर्मचारियों को बर्खस्त किया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *