गोरखपुर में महिला उद्यमियों के हुनर का दिखा जलवा:हैंडमेड राखियों, ज्वेलरी की रही धूम, देर रात तक महोत्सव में रही भीड़


गोरखपुर में हमजोली दिवस की ओर से शनिवार को एडी मॉल स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में आयोजित राखी-तीज महोत्सव पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह महोत्सव देर रात करीब 9:30 बजे तक चला। रक्षाबंधन और हरियाली तीज की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। पूरे दिन आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और महिलाओं के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा तैयार की गई हैंडमेड राखियां रहीं। इसके अलावा हैंडमेड पर्स, बैग, ज्वेलरी, होम डेकोर आइटम, गिफ्ट आर्टिकल्स, क्राफ्ट प्रोडक्ट्स और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लोगों को खूब पसंद आई। हर स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ लगी रही और लोगों ने स्थानीय महिलाओं के हुनर की जमकर सराहना करते हुए खरीदारी की। कई जिलों से पहुंचीं महिला उद्यमी इस प्रदर्शनी में सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों से आई महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए। अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों के जरिए उन्होंने आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। आगंतुकों ने महिलाओं के हुनर की सराहना करते हुए उनके उत्पादों को खूब पसंद किया। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक होने के कारण हैंडमेड राखियों और गिफ्ट आइटम की खरीदारी के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सुबह से लेकर देर शाम तक स्टॉलों पर खरीदारों का सिलसिला लगातार जारी रहा। कई स्टॉलों पर लोगों को अपनी पसंद की राखियां और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद खरीदने के लिए इंतजार भी करना पड़ा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां खरीदारी के साथ-साथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। महिलाओं ने तीज और रक्षाबंधन पर आधारित लोकगीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना और स्थानीय कला, संस्कृति व पारंपरिक त्योहारों को बढ़ावा देना है। देर रात तक चले इस सफल आयोजन में स्मिता, सीमा, अंशु और समता सहित हमजोली दिवस की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *