नोएडा में निवेश के नाम पर 31.40 लाख ठगे:अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए पैसा, निकालने के कहने पर ही संपर्क तोड़ा


ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक व्यक्ति से साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 31.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को प्रतिष्ठित ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा और निवेश पर अधिक लाभ का भरोसा दिलाया। पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। जब उसने निवेश की गई रकम और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में संपर्क बंद कर दिया। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुरहित सिंह ने बताया कि वह कारोबारी हैं। जुलाई से सितंबर 2025 के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया। आकड़ों में दिखता रहा मुनाफा
उन्हें एक नामी ट्रेडिंग कंपनी से मिलता-जुलता फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दिखाया गया, जहां निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा मिलने का दावा किया गया। शुरुआत में प्लेटफॉर्म पर लाभ का आंकड़ा दिखाकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद आरोपियों के कहने पर उन्होंने अपने अलग-अलग बैंक खातों से कई किश्तों में कुल 31.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। सबसे अधिक रकम एक बैंक के दो खातों में भेजी गई। रकम निकालने के कहने पर संपर्क तोड़ा
इसके अलावा एक अन्य बैंक खाते में भी धनराशि ट्रांसफर की गई। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने निवेश की रकम वापस लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। कुछ समय बाद मोबाइल नंबर बंद हो गए और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी कोई जवाब नहीं मिला।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *