शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी:चित्रकूट में पत्नी से विवाद के बाद की आत्महत्या, निजी स्कूल का चालक था


चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सुजानपुर निवासी रज्जू पुत्र बिंदा प्रसाद (40) के रूप में हुई है। वह एक निजी विद्यालय में वाहन चालक के तौर पर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात रज्जू काम से घर लौटा था और शराब के नशे में था। घर पहुंचने पर उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद कुछ देर तक चला, जिसके बाद रज्जू अपने कमरे में चला गया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, कमरे में जाने के बाद रज्जू काफी देर तक मोबाइल चला रहा था। रात करीब 11 बजे जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची, तो उसने रज्जू को फांसी के फंदे से लटका पाया। पत्नी की चीख सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल भरतकूप थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता बिंदा प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा शराब के नशे में घर आया था और पत्नी से विवाद के बाद कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद उसके फांसी लगाने की जानकारी मिली। भरतकूप थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि उन्हें रज्जू पुत्र बिंदा प्रसाद द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *