![]()
उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवरिया का रहने वाला है और इस समय बांगरमऊ में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक के अलावा उसकी निशानदेही पर 4 अन्य मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की हैं। गंगाघाट पुलिस शुक्रवार रात सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोक लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि बरामद बाइक उसने 12 दिन पहले दही चौकी क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपी की पहचान छोटू उर्फ बौका यादव (22) के रूप में हुई है। आरोपी पर बांगरमऊ और माखी थानों में वाहन चोरी के कई मामले और गैंगस्टर एक्ट दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जिले के अलग-अलग इलाकों से गाड़ियां चुराकर बेचता था। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर, स्प्लेंडर प्रो, पैशन प्रो, बजाज पल्सर और एक स्कूटी शामिल हैं। गंगाघाट इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि बरामद वाहनों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
Source link
उन्नाव में वाहन चोर गिरफ्तार, 5 बाइक मिलीं:देवरिया का रहने वाला है, पहले से गैंगस्टर समेत कई केस दर्ज