![]()
उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं अमेठी की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शुक्रवार को जिले का एक दिवसीय दौरा कर विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। विकास भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर प्रभारी मंत्री दोपहर करीब दो बजे अमेठी पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने गौरीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद विकास भवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, ग्रामीण विकास और अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। कानून-व्यवस्था पर भी दिए सख्त निर्देश कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अपराध नियंत्रण, महिलाओं और दलितों की सुरक्षा तथा थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता तक सीधे पहुंचे योजनाओं का लाभ बैठक के बाद प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि जिले में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे।
Source link
प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अमेठी में की समीक्षा:विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए निर्देश