![]()
कन्नौज में स्वास्थ्य सेवाओं में शिथिलता को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने सीटी स्कैन मशीन खराब होने की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई। डीएम ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक की। डीएम अग्निहोत्री ने बताया कि मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्हें मशीन खराब होने का बहाना बनाकर जांच रिपोर्ट देने से मना किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि सीटी स्कैन मशीन में कोई तकनीकी खराबी है, तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए और इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट मिल सके। राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चन्द्रा को सभी स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित निगरानी और गुणवत्ता मूल्यांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, केवल प्रभावी प्रबंधन और निरंतर निगरानी की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास को दवा वेयरहाउस का स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्हें दवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था का सत्यापन करने को कहा गया। यह कदम राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान को प्रभावी और सफलतापूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Source link
कन्नौज में सीटी स्कैन न होने पर डीएम नाराज:बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मशीन ठीक कराकर सूचना दें