अतुल कुमार सिंह | लखनऊ7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के न्यू हैदराबाद स्थित जयहिंद वार्ता केन्द्र में शुक्रवार को जनसेवा ड्राइवर पार्टी की पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण आर. तिवारी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रभुदीप सिंह सलूजा मौजूद रहे।
प्रवीण आर तिवारी ने बताया कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 21 प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। संगठन के विस्तार और चुनावी परिस्थितियों के अनुसार उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
चालकों के हितों की आवाज का राजनीतिक मंच
उन्होंने कहा कि ड्राइवर देश के सबसे उपेक्षित वर्गों में शामिल हैं। राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने के बावजूद उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता। पार्टी का उद्देश्य चालकों के अधिकारों और हितों की आवाज को राजनीतिक मंच प्रदान करना है।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रभुदीप सिंह सलूजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाखों चालकों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए वे लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पत्रकार वार्ता में मौजूद पार्टी सदस्य रवि प्रकाश ने जनसेवा ड्राइवर पार्टी से जुड़ने को महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।
