![]()
पीलीभीत में एक महिला ने मोहल्ले के युवक पर शादी के बाद लगातार प्रताड़ित करने, पति का अपहरण करने का प्रयास करने और घर में घुसकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी तालीब और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के अनुसार, मोहल्ले का रहने वाला तालीब लंबे समय से उसे परेशान करता था और अभद्र टिप्पणियां करता था। महिला का निकाह होने के बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगा और लगातार धमकियां देने लगा। मजार से लौटते समय रास्ता रोकने का आरोप महिला ने बताया कि 16 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह अपने पति के साथ शाहजी मियां की मजार से लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान तालीब अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसके पति को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घर में घुसकर दी धमकी महिला का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने के बावजूद प्रारंभिक स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 20 जुलाई की शाम आरोपी दोबारा उसके घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को भुगत लेने की धमकी दी। एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी तालीब और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
Source link
शादी से नाराज युवक ने दंपती को रोका,अपहरण की कोशिश:पीलीभीत में घर में घुसकर मारपीट कर धमकाया, FIR