![]()
एटा जिले की अलीगंज तहसील के सभागार में जैथरा और अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी सरकारी राशन दुकानदारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राशन वितरण, रखरखाव, ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी बनवाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता सप्लाई इंस्पेक्टर अलीगंज हरीश रंजन और जैथरा इंस्पेक्टर धारणा सिंह ने की। इसमें विशेष रूप से राशन कार्ड धारकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करवाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, आवंटन संबंधी वितरण की तारीख और वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न को नोटिस बोर्ड पर अंकित करने के भी निर्देश दिए गए। सप्लाई इंस्पेक्टर हरीश रंजन और धारणा सिंह ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक राशन कार्ड धारक की ई-केवाईसी हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कार्ड धारकों से संपर्क कर उनकी ई-केवाईसी पूरी करवाई जाए। इस समीक्षा बैठक में आदित्य शाक्य, अमर सिंह, वीरपाल, अजय, राघव मिश्रा, गोरेलाल, अखिलेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कोटेदार उपस्थित रहे।
Source link
ई-केवाईसी और मुफ्त राशन वितरण पर जोर:अलीगंज में राशन कोटेदारों की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश