बिजनौर में युवक का शव फंदे से लटका मिला:रात से लापता था, चार साल पहले हुई थी शादी, कोई संतान नहीं थी


बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव घर से कुछ दूरी पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नांगल निवासी नीरज उर्फ छोटू (28) पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। नीरज बुधवार शाम से लापता था। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह तड़के उसका शव घर के पास ही एक घेर में फंदे से लटका मिला।
युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने प्रथम दृष्टया घटना का कारण घरेलू कलह बताया है।थाना प्रभारी विजेंद्र राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक नीरज की शादी चार साल पहले हुई थी और उसके कोई संतान नहीं थी। वह अपने दो भाइयों में छोटा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *