UP Fisheries Scheme: Get 40% Subsidy on Moped Ice Box

सुशील सिंह | मऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग ने मछली विक्रेताओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इसके तहत, मोपेड विद आइस बॉक्स खरीदने पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इच्छुक लाभार्थी 31 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

सहायक निदेशक मत्स्य विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि यह योजना मत्स्य पालकों को मछलियों के सुरक्षित परिवहन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लाई गई है। इसका लक्ष्य तालाब से निकाली गई मछलियों को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखना है।

मोपेड और आइस बॉक्स की कुल अनुमानित लागत 60 हजार रुपये है। इसमें मोपेड की कीमत लगभग 56 हजार रुपये और आइस बॉक्स की कीमत 4 हजार रुपये शामिल है। इस कुल लागत पर विभाग द्वारा 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा, जिससे लाभार्थियों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को मत्स्य विभाग के पोर्टल fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। आवेदन के समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस और शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

यह योजना मत्स्य विभाग से जुड़ी 12 पारंपरिक मत्स्य व्यवसायी जातियों के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी है जो लंबे समय से मछली के क्रय-विक्रय के व्यवसाय से जुड़े हैं और इसी से अपनी आजीविका चलाते हैं। विभाग ने पात्र लाभार्थियों से समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *