![]()
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक बच्ची को टॉफी का लालच देकर झाड़ियों में ले गया। लोगों को आता देख आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बच्चों के पिता ने गुरुवार 23 जुलाई की सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी है। यह घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी युवक उसे टॉफी खिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया। जब बच्ची घर पर नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची की मां उसे खेत की ओर खोजने जा रही थी, तभी बच्ची रोते हुए वापस आ रही थी। उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद गुरुवार सुबह बच्ची के पिता उसे लेकर कुमारगंज थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने टॉफी का लालच देकर बच्ची को गांव के बाहर पश्चिम दिशा में वन विभाग के जंगल में ले गया। वहां उसने बच्ची के कपड़े उतारे और अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची के चिल्लाने पर जब आसपास के लोगों ने आवाज लगाई तो आरोपी वहां से भागते समय बच्ची को जान से मारने की धमकी दी, यदि उसने किसी को बताया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप यादव को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। इस संबंध में कुमारगंज थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, उन्होंने बताया कि जांच के लिए पुलिस टीम गांव भेजी गई है। जांच के बाद आगे के कार्यवाही की जाएगी।
Source link
अयोध्या में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:टॉफी का लालच देकर आरोपी जंगल ले गया, पिता ने केस दर्ज कराया