एडीजी ने बागपत में सुरक्षा जांची, संदिग्ध वाहनों की तलाशी:भानु भास्कर ने मवीकला चौकी पर पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश


मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बुधवार को बागपत का दौरा किया। उन्होंने मवीकला चेक पोस्ट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बागपत कोतवाली पुलिस और खेकड़ा कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नियमित वाहन चेकिंग, प्रतिबंधित वाहनों पर कार्रवाई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, कई संदिग्ध वाहनों को रुकवाया गया और एडीजी ने स्वयं अपनी निगरानी में उनकी तलाशी कराई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को वाहनों की नियमित चेकिंग करने और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इस दौरान बागपत एसपी सूरज राय सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एसपी सूरज राय ने बताया कि जिले में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जाती है और प्रतिबंधित वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे जनपद में शांति व्यवस्था कायम है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *