अलीगढ़ में बारिश से बदला मौसम, गर्मी-उमस से मिली राहत:34°C तापमान, आज बिजली गिरने की चेतावनी; 4 दिन तक रहेगा मानसून


अलीगढ़ में लगातार हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है। कई दिनों की उमस और तेज गर्मी के बाद बुधवार सुबह लोगों ने ठंडी हवाओं और बादलों के बीच राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार आज भी जिले में बारिश का दौर जारी रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 52 प्रतिशत रही, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। आज बारिश और बिजली गिरने की आशंका भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, 24 जुलाई को 30 डिग्री और 25-26 जुलाई को करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। भीषण गर्मी लौटने के आसार नहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है और फिलहाल भीषण गर्मी लौटने की संभावना नहीं है। हालांकि, जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *