दिल्ली में अखिलेश गिरफ्तार, लखनऊ में आधी रात तक हंगामा:पुलिस घसीटते हुए ले गई, 4 कार्यकर्ता अस्पताल में; कांग्रेस भी सड़क पर


लखनऊ में मंगलवार शाम से रात तक सपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में लखनऊ में सपाई सड़कों पर उतरे। विधानभवन, जनभवन और हजरतगंज चौराहे के पास शाम 7 बजे से रात 11:30 बजे तक जोरदार प्रदर्शन किया। 15-15, 20-20 के समूह में सपाई प्रदर्शन करने पहुंचे। उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें घसीटकर ईको गार्डन ले गई। चोट लगने के कारण 4 कार्यकर्ताओं को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके पहले दिल्ली में राहुल गांधी समेत अन्य शीर्ष नेताओं के प्रदर्शन के समर्थन में जनभवन का घेराव करने आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर दूर बीकेटी क्षेत्र में हिरासत में ले लिया। उन्हें ईको गार्डन ले जाकर छोड़ा। अजय राय को हिरासत में लिए जाने के 1 घंटे के बाद कांग्रेस शहर कमेटी के अध्यक्ष शहजाद आलम और अन्य कार्यकर्ता जनभवन पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर ईको गार्डन ले गई। सपा के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… सपा प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में लिए गए दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल विधानसभा पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। पुलिस ने उन्हें वहां से हिरासत में लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पहुंचे गए और नारेबाजी करने लगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह, राम सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को अटल चौक से हिरासत में लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में काफी नोंकझोंक हुई जिसमें प्रदर्शनकारी के कपड़े फट गए। जनभवन पर भी सपाइयों ने किया प्रदर्शन रात लगभग 8:15 बजे बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनभवन पहुंच गए । इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की। इसके बाद सपा के कार्यकर्ता जमीन पर लेट गए। सपा नेता पूजा शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ताओं को पुलिस घसीटते हुए बस में ले गई। प्रदर्शन के दौरान काफी धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई। कई कार्यकर्ताओं की बिगड़ी तबियत सपा नेता अतुल ने बताया कि पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पीटा है। जिसमें महेंद्र यादव, कांची, नवनीत और शिवा जी को गंभीर चोट आई है। उनका सिविल अस्पताल में काफी देर तक इलाज चला है। कई साथियों की स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें लंबे इलाज की जरूरत पड़ेगी। इन सब के बावजूद ये लड़ाई जारी रहेगी। कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाया सपा नेता पूजा शुक्ला को पुलिस घसीटते हुए ले गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग प्रदर्शन करने आए थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ बदतमीजी की। कपड़े फाड़े गए। यह पहली बार नहीं हुआ है। हमेशा यही होता है। पुलिस हमारे कपड़े फाड़ रही है और हम इन्हीं के बच्चों की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन की 4 तस्वीरें… अब पढ़िए कांग्रेस का प्रदर्शन… ‘दिल्ली में राहुल गांधी और लखनऊ में हम लोग कर रहे संघर्ष’ कांग्रेस कार्यकर्तओं ने पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर शहजाद ने कहा कि लगातार यह सरकार छात्रों के अधिकारों का हनन कर रही है। सोमवार कुछ इस तरह से दिल्ली में छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी बरसाई गई उन्हें चोट पहुंचाई गई यह बेहद शर्मनाक। हमारे नेता राहुल गांधी दिल्ली में यह लड़ाई लड़ रहे हैं और हम तमाम कार्यकर्ता लखनऊ में छात्रों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ‘छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है’ प्रदर्शन में शामिल रवि ने कहा कि वह एक छात्र हैं। छात्रों के हितों के मुद्दों पर आज जन भवन घेरने आए हैं। NEET की परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें। सरकार के खराब रवैया की वजह से छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। हम लोग किसी भी हाल में धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाता हमारा आंदोलन नहीं रुकेगा। कांग्रेस नेता आर्यन मिश्रा और कांग्रेस के सदस्य अचानक जनभवन पहुंच गए। भाजपा सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर पर स्याही डाली। आर्य ने कहा कि इस सरकार ने छात्रों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। इसलिए हम तस्वीर पर स्याही डाल रहे हैं। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे नेता राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हम भी उनके साथ लड़ाई में शामिल हैं। —————– यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में मूसलाधार बारिश, फ्लाईओवरों के नीचे छिपे लोग:3 दिन से हो रही है बरसात; कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव लखनऊ के कई इलाकों में मंगलवार रात करीब 9 बजे मूसलाधार बारिश हुई। इसके पहले सुबह से दोपहर तक झमाझम बारिश हुई थी। दोपहर में धूप निकली। सोमवार को रातभर बरसात हुई। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *