बारिश ने थामी कानपुर की रफ्तार:सड़कों पर फिसलन-जलभराव से शहर जाम, मोतीझील में एंबुलेंस तक फंसी


कानपुर में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, तो दूसरी ओर पूरे शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और फिसलन के कारण मंगलवार को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। बेनाझाबर से मेडिकल कॉलेज होते हुए पांडु नगर तक लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिसमें एंबुलेंस भी फंस गई।
लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बाद कानपुर की सड़कों पर हालात बिगड़ गए हैं। जगह-जगह जलभराव और फिसलन के कारण वाहन रेंगते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि चारपहिया वाहन भी पानी भरी सड़कों पर धीमी गति से चलते रहे। बारिश के चलते शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पहले देखिए 3 तस्वीरें… करीब 2 किमी तक लगा जाम दोपहर करीब दो बजे बेनाझाबर चौराहे से मेडिकल कॉलेज पुल होते हुए पांडु नगर तक लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान एंबुलेंस भी वाहनों के बीच फंस गई। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन लगातार वाहनों के दबाव के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लग गया। मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर लगा लंबा जाम बारिश का सबसे ज्यादा असर टाटमिल चौराहे पर देखने को मिला। यहां जलभराव के कारण अफीमकोठी चौराहे से झकरकटी बस अड्‌डे की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। इसी तरह मोतीझील मेट्रो स्टेशन से आर्य नगर जाने वाले रास्ते पर भी दिनभर रुक-रुककर जाम लगा रहा। ऑफिस और जरूरी काम से निकले लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। दक्षिण क्षेत्र के हाल हुए बेहाल वहीं जेके हॉस्पिटल कैंपस में पानी भर जानें से यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गोल चौराहे से रावतपुर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक सामान्य होने में काफी समय लगा। कई जगहों पर टूटी सड़कों पर हुए गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालक बेहद धीमी गति से चलते रहे। दक्षिण क्षेत्र में भी हालात बेहतर नहीं रहे। बर्रा, गोविंद नगर, चावला मार्केट चौराहे, नंदलाल चौराहे पर सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों को आईं दिक्कतें
इसके अलावा आनंदबाग, बेकनगंज और सीसामऊ बाजार समेत कई इलाकों में सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश करते नजर आए, लेकिन वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ने से राहत नहीं मिल सकी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *