दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर बस-ट्रक भिड़ंत, 10 यात्री घायल:बागपत में हुआ हादसा, दो गंभीर हायर सेंटर रेफर; जांच जारी


बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर टूरिस्ट बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस में सवार लगभग 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा देर रात उस समय हुआ जब बागपत से दिल्ली की ओर जा रही एक टूरिस्ट बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायलों में शैलेंद्र और कमलेश (महिला) गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का खेकड़ा सीएचसी पर उपचार किया गया।
हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों ने आपातकालीन निकास का उपयोग कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु किया। इस दौरान पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। पुलिस ने पाठशाला चौकी के पास बस को खड़ा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने भी ट्रक के अनियंत्रित होने की बात कही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *