श्रावस्ती में भारत गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, VIDEO:घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटे उपभोक्ता


श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर कठौतिया में भारत गैस एजेंसी पर सोमवार को गैस वितरण के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। बुकिंग के बावजूद कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल सका, जिसके कारण उन्हें कई घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। सुबह से रात करीब 9 बजे तक एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि 13 दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला। इस देरी और वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी थी। भीड़ बढ़ने की सूचना पर सोनवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी की व्यवस्था में सुधार और समय पर नियमित गैस वितरण की मांग की। वहीं, गैस एजेंसी के जिम्मेदारों ने बताया कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए फोन पर सूचित किया जाता है, लेकिन कई बार उपभोक्ता निर्धारित समय पर नहीं पहुंचते। बाद में बड़ी संख्या में एक साथ आने से उपलब्ध स्टॉक पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे वितरण प्रभावित होता है। एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि सभी बुकिंगधारकों को जल्द ही गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *