शामली में नलकूपों पर चोरी, किसान परेशान:पुलिस खुलासा करने में विफल, आंदोलन की चेतावनी


शामली कोतवाली क्षेत्र में नलकूपों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। शनिवार रात कूड़ाना गांव के जंगल स्थित सरकारी नलकूप सहित 17 नलकूप पर चोरी हुई। इससे पहले माजरा लिशाढ चुनसा क्षेत्र में भी 50 से अधिक नलकूपों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं को लेकर किसानों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था। किसानों ने कोतवाली प्रभारी को 10 दिन के भीतर चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस बीच, समाजवादी पार्टी ने अपने “अपराधनामा”x पर शामली में नलकूपों पर हो रही चोरियों का उल्लेख करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *