किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:हरदोई में 6 घंटे बाद लौटी घर; शादी का झांसा देने पर केस दर्ज


हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर किशोरी का अपहरण करने, उससे अश्लील हरकतें करने और शादी का झांसा देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर सोमवार रात संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का एक युवक उनकी बेटी को बुरी नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। करीब छह घंटे बाद किशोरी वापस घर लौट आई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर चुका था और लगातार उसे परेशान करता था। विरोध करने पर धमकी देने का आरोप तहरीर के मुताबिक, जब किशोरी और उसके परिवार ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो वह गंदी-भद्दी बातें करता था और जान से मारने की धमकी देता था। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। गंभीर धाराओं में मुकदमा, जांच जारी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। अपहरण, शादी का झांसा देने और अन्य संबंधित आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *