अलीगढ़ में किशोरी से दुष्कर्म:युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया


अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के खैर बाईपास स्थित एक होटल में सोमवार को किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने रात करीब 8 बजे आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही होटल को सील कर दिया गया है। मामले में होटल के दो कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप पुलिस के अनुसार, किशोरी ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने होटल के कमरे और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ, कर्मचारियों से भी जानकारी पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं होटल के दो कर्मचारियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। होटल पहले भी रह चुका है विवादों में पुलिस के अनुसार, संबंधित होटल का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। पूर्व में यहां से अवैध हथियारों के साथ कुछ लोगों को पकड़ा गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। हालांकि, वर्तमान मामले की जांच स्वतंत्र रूप से की जा रही है। पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच जारी बन्नादेवी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *