अर्दली बोला- नौकरी छोड़ने की नौबत आ गई:शामली CDO ऑफिस में तैनात है, स्टेनो पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया


शामली में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय में तैनात एक अर्दली ने कार्यालय के स्टेनो पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अर्दली का एक वीडियो भी सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अर्दली बोला- लंबे समय से किया जा रहा मानसिक उत्पीड़न अर्दली धर्मदत्त का आरोप है कि कार्यालय में तैनात स्टेनो नमन लंबे समय से उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण उन्हें नौकरी छोड़ने तक की नौबत आ गई है। धर्मदत्त ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है। सीडीओ ने जांच के दिए निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ब्रजेंद्र शुक्ला ने बताया कि अर्दली अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर अवकाश पर गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई सीडीओ ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्टेनो नमन ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *