![]()
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संभल के चंदौसी कस्बे में शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा की तरह स्थानांतरण के मामले में भी मुख्यमंत्री से राहत मिलने की उम्मीद जताई। मंत्री ने ज्ञापन लेकर शिक्षकों को मुख्यमंत्री से वार्ता करने का भरोसा दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने मंत्री से मुलाकात की। स्थानांतरण नीति के तहत ट्रांसफर की मांग शिक्षकों ने सरकार की स्थानांतरण नीति संख्या 928/15-2-2026, दिनांक 1 जून 2026 का हवाला दिया। शिक्षकों के मुताबिक, नीति के कॉलम 4 (vi) के तहत प्रशासनिक आधार और जनहित में कार्यरत 4 प्रतिशत प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों (पुरुष/महिला) के आवेदनों पर विभागीय मंत्री स्थानांतरण के आदेश दे सकते हैं। शिक्षकों ने बताया कि पिछले वर्षों में इसी नीति के आधार पर स्थानांतरण किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में वे चार बार मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बता चुके हैं।
सत्र के बीच ट्रांसफर न होने का दिया था भरोसा शिक्षकों के मुताबिक, मंत्री ने उनसे कहा था कि शैक्षिक सत्र के बीच स्थानांतरण नहीं किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाने और परीक्षाएं कराने के लिए कहा था। साथ ही भरोसा दिया था कि वर्ष 2026 में स्थानांतरण कर दिए जाएंगे। शिक्षकों का कहना है कि 15 जुलाई तक स्थानांतरण नहीं होने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद उन्होंने 19 जुलाई और 23 अगस्त को दोबारा मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने फिर मुख्यमंत्री से बात करने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री से विशेष अधिकार का इस्तेमाल करने की उम्मीद शिक्षकों ने स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार पर पूरा भरोसा है और सरकार प्रदेश स्तर के मामलों के साथ शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर भी बड़े फैसले लेती है। शिक्षकों ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देकर बड़ी राहत दी है। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल कर शिक्षकों के स्थानांतरण का आदेश भी जारी करेंगे। प्रदेशभर से पहुंचे शिक्षक शिक्षकों ने कहा कि स्थानांतरण नहीं होने के कारण कई शिक्षक इस समय परेशान हैं और अपने गृह जनपद से दूर भटक रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सोनू पासवान, ओम प्रकाश गौरव, प्रवीण कुमार, अल्ताफ, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, राहुल कुमार मौर्य, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, करन सिंह, आशीष पटेल, नीरज कुमार, राजेंद्र कुमार, अरविंद राम, सज्जन प्रसाद, आलोक शाक्य, सतीश चंद्र भूषण, जसवंत सिंह, हरेंद्र कुमार यादव, खैरुद्दीन आजम, विशाखा कुमारी, माधुरी देवी, कल्पना, अंजू, कामना देवी, भानुवती, शाइस्ता परवीन, शीला, अर्चना, उर्मिला, पूजा वर्मा, मीनाक्षी, संगीता सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
Source link
शिक्षकों का ट्रांसफर अटका,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा:शासन की नीति के बावजूद तबादले नहीं हुए, CM से हस्तक्षेप करने की मांग की