इस बार रामलीला मंच पर राजा दशरथ के रूप में 59 वर्षीय सर्राफा कारोबारी संजय सिंघल नजर आएंगे। मूल रूप से सादाबाद निवासी संजय सिंघल पिछले 24 वर्षों से रामलीला कमेटी से जुड़े हैं और वर्तमान में कमेटी के उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी पत्नी नीता सिंघल रानी कौशल्य
.
सर्वसम्मति से लगा मुहर रविवार सुबह राम हनुमान मंदिर पर हुई जनकपुरी-दशरथ चयन समिति की बैठक में राजा दशरथ की भूमिका के लिए आधा दर्जन नामों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की, जबकि संचालन महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया। सभी ने सर्वसम्मति से संजय सिंघल के नाम पर मुहर लगा दी। बैठक में कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष भगवान दास बंसल, विजय गोयल, टीएन अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

संजय सिंघल को राजा दशरथ बनने की बधाई देते कमेटी के पदाधिकारी
घर पहुंचकर किया अभिनंदन शाम को समिति के पदाधिकारियों ने बाग फरजाना स्थित संजय सिंघल के निवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, भगवान दास बंसल, मुकेश जौहरी, संजय तिवारी, प्रवीण बंसल समेत बड़ी संख्या में कमेटी सदस्य मौजूद थे।
परिवार में खुशी की लहर किनारी बाजार चौबे जी के फाटक में डी.एस.एन. सर्राफ के नाम से फर्म चलाने वाले संजय सिंघल सादाबाद में एसएन सिंघल कोल्ड स्टोरेज भी चलाते हैं। चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। संजय सिंघल ने इसे अपनी स्वर्गीय मां माया देवी और पिता सुरेंद्र नाथ सिंघल का आशीर्वाद बताया। परिवार में पत्नी नीता, बेटे रजत, बहू निमिषा, बेटी आयुषी और दामाद कृष्णा बिहारी गर्ग शामिल हैं।
जनकपुरी की जिम्मेदारी सिकंदरा को रामलीला कमेटी पहले ही इस वर्ष भावना एस्टेट, सिकंदरा को जनकपुरी महोत्सव आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंप चुकी है। महोत्सव की अन्य तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं।