लखनऊ में पंचायत सहायकों का प्रदर्शन:नियमित करने और मानदेय बढ़ाने कि मांग किया , प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी


लखनऊ में सोमवार को पंचाय सहायक कल्याण समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन। इको गार्डन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर महा आंदोलन किया। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पंचायत सहायकों में आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मानदेय कम घर चलाना मुश्किल पंचायत सहायकों ने कहा कि वे वर्षों से ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने, दस्तावेजीकरण, डिजिटलीकरण और प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन उन्हें आज भी बेहद कम मानदेय मिल रहा है , जिसमें घर चलाना मुश्किल हो गया है। महंगाई के दौर में मिलने वाला मानदेय जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए महंगाई के अनुरूप मानदेय में वृद्धि की जाए। पेट्रोल- डीजल , गैस सिलेंडर और राशन के दामों में जितनी तेज बढ़ोतरी हुई है। उसी अनुसार मंडे भी बढ़ाया जाए। पंचायत सहायकों को नियमित करने की मांग आंदोलनकारियों की प्रमुख रही कि पंचायत सहायकों को नियमित सेवा ढांचे में शामिल किया जाए। प्रदर्शनकरियों का कहना था कि लंबे समय से संविदा या अस्थायी आधार पर सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नौकरी की कोई सुरक्षा नहीं मिली है, जिससे भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है। उन्होंने सरकार से नियमितीकरण की नीति जल्द लागू करने की मांग किया। आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे प्रदर्शनकारियों ने सेवा शर्तों में सुधार, समय पर मानदेय भुगतान, कार्यभार में कमी, चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पदोन्नति की स्पष्ट नीति बनाए जाने की मांग किया । संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार जल्द उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी स्तर पर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। जब तक लड़ाई का अंतिम परिणाम नहीं आ जाता पीछे नहीं हटने वाले।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *