बैंक ऑफ बड़ौदा ने लगाया रक्तदान शिविर:स्थापना दिवस पर 48 अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान


अंबेडकरनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बीसीटीवी मंडल अयोध्या और राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर के रक्त केंद्र के सहयोग से आयोजित शिविर में बैंक के 48 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख मिहिर कुमार झा, उप क्षेत्रीय प्रमुख अनुज कुमार, आरबीडीएम अभय कुमार और रक्त केंद्र की डॉ. श्वेता वर्मा ने फीता काटकर किया। शिविर में 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 48 लोग रक्तदान के लिए पात्र पाए गए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख मिहिर कुमार झा ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उप क्षेत्रीय प्रमुख अनुज कुमार ने भी रक्तदान कर कर्मचारियों को इस सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अधिकारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। शिविर में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्त केंद्र की टीम ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई। कार्यक्रम में डॉ. श्वेता वर्मा, मंडल पीआरओ बिंदेश्वरी प्रसाद, काउंसलर दीपक नाग, लैब टेक्नीशियन नवीन दीक्षित, सत्यम शुक्ला, सूरज पांडेय, कृष्णकांत सहित रक्त केंद्र के चिकित्सकीय एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक सरोकार की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *