Amritpal Singh Dead Body Found In Nangal Canal

अमृतपाल सिंह, जिसने नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया।

लुधियाना के खन्ना से लापता युवक की लाश रविवार को रूपनगर के गंगूवाल के पास नंगल नहर से बरामद हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से लापता था और पुलिस के अनुसार, उसने नंगल नहर में छलांग लगाई थी। लापता होने से पहले वह परिजनों को लगातार अलग-अलग लोकेशन भेजकर गुमराह क

.

उसने वॉट्सएप पर पर आखिरी लोकेशन के साथ मैसेज भेजा- आकर मुझे ढूंढ लो। इसके बाद पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुट गए थे। शव मिलने पर पिता ने कपड़ों और हुलिए से उसकी पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर दिया है

मृतक की पहचान अमृतपाल के नाम से हुई, जो अपने पीछे पत्नी और 9 महीने के बच्ची को छोड़ गया है। अमृतपाल की मौत के बाद से परिवार का रो-रोककर बुरा हाल है।

परिजन हरदीप सिंह ने कहा कि अमृतपाल निजी काम का बहाना बनाकर घर से निकला था।

परिजन हरदीप सिंह ने कहा कि अमृतपाल निजी काम का बहाना बनाकर घर से निकला था।

निजी काम का बहाना बनाकर घर से निकला

परिजन हरदीप सिंह के अनुसार, अमृतपाल सिंह (29) के घर से निकलते समय किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। अमृतपाल निजी काम का बहाना बनाकर घर से निकला था। शुरुआत में वह परिवार के संपर्क में रहा, लेकिन हर बार अलग-अलग लोकेशन बताकर उन्हें उलझाता रहा।

इससे परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। फिर तड़के करीब 4:15 बजे उसके मोबाइल से वॉट्सएप पर आखिरी लोकेशन और एक छोटा-सा मैसेज आया- आकर मुझे ढूंढ लो। इस मैसेज ने परिवार की बेचैनी और बढ़ा दी।

मैसेज मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीमों ने नंगल नहर के आसपास लगातार सर्च अभियान चलाया। कई घंटों तक उम्मीद बनी रही कि शायद अमृतपाल सुरक्षित मिल जाए, लेकिन रविवार शाम गंगूवाल के पास नहर में एक शव पानी में ऊपर तैरता दिखाई दिया।

गंगूवाल के पास नंगल नहर से बरामद हुआ अमृतपाल सिंह का शव।

गंगूवाल के पास नंगल नहर से बरामद हुआ अमृतपाल सिंह का शव।

पिता ने कपड़ों और हुलिए से पहचान की

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पिता ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान अमृतपाल के रूप में की। बेटे की पहचान होते ही परिवार का धैर्य टूट गया और माहौल गमगीन हो गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं है।

जांच के तहत अमृतपाल की मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

***************

ये खबर भी पढ़ें:

SIR ड्यूटी से परेशान हूं कहकर टीचर ने सुसाइड किया: गुरदासपुर में साथी को अखिरी कॉल की, कहा- काम का प्रेशर ज्यादा

गुरदासपुर के काहनूवान में सबराओ ब्रांच की भट्टियां पुल से कूदकर सरकारी टीचर ने सुसाइड कर लिया है। मरने से पहले उसने नहर के पास कार खड़ी की, इसके बाद अपने साथी टीचर को आखिरी कॉल की, जिसमें उसने कहा- मैं SIR से परेशान हूं, अब ज्यादा काम का प्रेशर नहीं सह पाऊंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.