![]()
शहर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रिमझिम फुहारों का सिलसिला जारी है। शहर के कई इलाकों में बीच-बीच में हल्की बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट बनी हुई है। प्रयागराज मौसम विभाग केंद्र प्रभारी अतुत मिश्र ने बताया- जुलाई महीने में अब तक हुई बारिश 89.0 मिमी हुई है, जो सामान्य से कम है। जुलाई माह में 210.1mm की बारिश होती थी, लेकिन इस बार उसके हिसाब से बारिश सामान्य से कम है। इस बार बारिश कम होने का अनुमान है। देखें तवीरें…..
शुक्रवार को शुरू हुई बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। पिछले दो दिनों की बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार के लिए भी प्रयागराज में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। बारिश से पहले शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन लगभग 70 प्रतिशत आर्द्रता के कारण लोगों को 40 डिग्री सेल्सियस जैसी उमस महसूस हो रही थी। लगातार हो रही बारिश के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है और उमस में भी काफी कमी बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
Source link
प्रयागराज में सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी:दिनभर रुक-रुक कर बरसे बादल, चमक-गरज के साथ तेज बारिश के आसार