![]()
लखनऊ में तालकटोरा इलाके में स्कूल वैन के चालक ने नर्सरी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने माँ को घटना की जानकारी हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तालकटोरा निवासी पीड़िता ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी राजाजीपुरम के एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। पति-पत्नी दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। बच्ची को लाने-ले जाने के लिए उन्होंने वैन लगवाई थी। वैन मूलरूप से उन्नाव का निवासी गिरीश मिश्रा चलाता था।
मां ने बताया कि शुक्रवार को बेटी स्कूल से घर आई तो काफी डरी-सहमी थी। उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। लेकिन उस समय किसी ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। शनिवार को बच्ची की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। पेट दर्द और बुखार की शिकायत पर वह उसे अस्पताल लेकर गई।
अस्पताल में डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
घबराई बच्ची आरोपी को देखकर रोने लगी
मां ने बताया कि जब उन्होंने बच्ची से पूछा तो डर के मारे वह कुछ नहीं बोल पाई। इसके बाद उन्होंने तालकटोरा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी वैन चालक गिरीश मिश्रा को हिरासत में ले लिया। जब बच्ची को थाने में आरोपी के सामने लाया गया तो वह उसे देखते ही बिलख पड़ी।
बच्ची ने रोते हुए मां को बताया कि आरोपी गिरीश कई दिनों से उसके साथ गलत काम कर रहा था। बच्ची की बात सुनकर मां स्तब्ध रह गई। इंस्पेक्टर तालकटोरा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी गिरीश मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस स्कूल वैन के अन्य बच्चों और स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।
Source link
नर्सरी की छात्रा से वैन चालक ने किया रेप:लखनऊ में तबियत बिगड़ने पर मां को हुआ एहसास, आरोपी हिरासत में