संभल को ₹569 करोड़ की 66 परियोजनाओं की सौगात:चंदौसी में गणेश-राम की प्रतिमाओं का अनावरण, 24 कोसीय परिक्रमा का शिलान्यास


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संभल को ₹568.989 करोड़ की 66 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने चंदौसी में भगवान गणेश की 145 फीट ऊंची और भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमाओं का वर्चुअल अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के शिलान्यास सहित अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया। चंदौसी में स्थापित भगवान श्रीगणेश की 145 फीट ऊंची और भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिक्रमा मार्ग के विकास से संभल केवल प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश में एक मॉडल के रूप में उभरेगा। संभल के इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत मौलश्री का पौधा रोपा। उन्होंने ‘विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047’ थीम पर आधारित संभल की विकास प्रदर्शनी 2026 का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीएम अंकित खण्डेलवाल और एसपी कृष्ण बिश्नोई ने मुख्यमंत्री को भगवान हरिहर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इन 66 परियोजनाओं में संभल-चंदौसी विधानसभा क्षेत्रों की कुल ₹68.966 करोड़ की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त, चंदौसी की 30 और संभल की 24, कुल 54 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी कुल लागत ₹500.023 करोड़ है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के 68 प्राचीन तीर्थों, 19 महाकूपों और 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर विकास कार्यों से संबंधित चित्र प्रदर्शनी तथा निर्माणाधीन मार्ग के मॉडल का अवलोकन किया। पुरातत्व विभाग द्वारा प्रदर्शित प्राचीन कलाकृतियों को भी उन्होंने देखा। इससे पहले, तहसील संभल के गांव मुकर्रवपुर में दरगाह शाह मियां नीम मजार और इमामबाड़े के अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के बाद खाली हुई 5 बीघा बंजर भूमि पर आठ भूमिहीन लोगों को पट्टे वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत राहुल शर्मा को ट्रैक्टर और छह यंत्रों की चाबी दी गई। श्रम विभाग की निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत हरमुख देवी को ₹2,25,000 का डेमो चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत प्रिंटिंग प्रेस कार्य के लिए ₹5,00,000 का डेमो चेक दिया गया, जबकि जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत सीमा रानी को ₹5 लाख के निःशुल्क इलाज का लाभ मिला। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के मेंथा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सिंथेटिक मेंथा पर ज्यादा टैक्स लगाया है तथा किसान के मेंथा का टैक्स कम किया है। जिससे संभल को भी पहचान मिल सके। बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को जेल होगी या जहन्नुम मिलेगा, सुरक्षा सुशासन की आधारशिला है सुशासन निवेश की आधारशिला है निवेश आएगा तो रोजगार को भी लेकर आएगा। शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, कृषि राज्यमंत्री सरकार बलदेव सिंह औलख, एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र सिंह ‘रिंकू’, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडग़वंशी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता मुखिया, जिला महामंत्री सोनू चाहल, मीडिया प्रभारी मुकुल रस्तोगी, पूर्व विधायक भरत सिंह यादव, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मंजू दिलेर के अलावा कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोग मौजूद रहे। देखें सीएम के कार्यक्रम की फोटो…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *