![]()
मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे के नालंदा पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में अलग-अलग गेटअप में सुंदर प्रदर्शन किया।बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा, देवकी, वासुदेव सहित विभिन्न पौराणिक एवं ऐतिहासिक पात्रों का रूप धारण किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विनेश त्यागी, परवीन त्यागी, पंकज त्यागी तथा प्रधानाचार्य विजय कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
Source link
चरथावल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विद्यार्थियों ने धारण किए पौराणिक पात्रों का रूप