एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, स्कूल-कॉलेजों में की चेकिंग:महिलाओं और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों से किया जागरूक


सिद्धार्थनगर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को स्क्वॉड ने मोहाना थाना क्षेत्र के बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मनचलों और संदिग्ध युवकों पर नजर रखी गई। प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वॉड उपनिरीक्षक मीरा चौहान के नेतृत्व में टीम ने मोहाना बाजार, ककरहवा बॉर्डर, रमजान नगर, रमवापुर, बर्डपुर बाजार, मधुबेनिया और पुरानी नौगढ़ सहित कई स्थानों का भ्रमण किया। टीम ने मुख्य सड़कों, चौराहों और बाजारों में निगरानी करते हुए महिला दुकानदारों से बातचीत की और अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी जुटाई। अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 108 और 102 (एम्बुलेंस सेवा) शामिल हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस के अनुसार, पूरे अभियान के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। इस अभियान में उपनिरीक्षक मीरा चौहान के साथ महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्य और महिला आरक्षी नेहा सिंह शामिल रहीं। जिले में महिलाओं की सुरक्षा और मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *