नोएडा में तापमान 36 डिग्री:दोपहर बाद बदलेगा मौसम, 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवा, होगी बारिश


नोएडा में मौसम में बदलाव होने जा रहा है। आज दोपहर बाद गरज के साथ बारिश होने के आसार है। इससे मौसम में बदलाव होगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जाएगा और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहेगा। नमी की मात्रा 59 प्रतिशत रहेगी। हालांकि बारिश काफी कम होगी। लेकिन हवा की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक आज से लेकर 20 जुलाई तक यही स्थित रहेगी। दोपहर बाद गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। 21 से 24 जुलाई तक बारिश के आसार है। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं शनिवार को सुबह से ही धूप और तेज गर्मी बनी हुई है। हवा में नमी की मात्रा होने से उमस से लोगों को परेशाानी हो रही है। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी की है कि ज्यादा से ज्यादा अपने को हाइड्रेट रखे। साथ ही उसम में ठंडा पानी पीने से बचे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *