कानपुर देहात में डायल-112 टीम पर पथराव:विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस पर हमला, आरक्षी और होमगार्ड घायल


कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। विवाद शांत कराने का प्रयास कर रही टीम पर अचानक ईंट-पत्थरों की बारिश शुरू हो गई, जिसमें एक आरक्षी और एक होमगार्ड घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे अमर सिंह का पुरवा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी भूरा सिंह ने डायल-112 पर मारपीट और विवाद की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पीआरवी पर तैनात आरक्षी प्रेमराज शाक्य और होमगार्ड देवेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा रही थी पुलिस, तभी शुरू हुआ पथराव पुलिस टीम दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद शांत कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में आरक्षी प्रेमराज शाक्य और होमगार्ड देवेंद्र दुबे घायल हो गए। दोनों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए सरकारी वाहन तक पहुंचकर रूरा थाने को घटना की सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा, गांव में बढ़ाई गई सुरक्षा सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रूरा भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। एहतियात के तौर पर पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *