![]()
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गुरुवार रात एक सिरफिरे शादीशुदा आशिक ने गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। गोली उसके कान के पास लगी है। वारदात लिसाड़ी रोड पर अंजुम पैलेस के सामने कबूतर की दुकान के पास हुई। घायल प्रेमी की पहचान शाहीन के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि शाहीन अपनी सहेली आयशा और उसके पति सरफराज के साथ खाला के घर से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी कैफ उर्फ बल्लू ने रास्ते में रोककर उसके साथ बीच सड़क मारपीट की। और उसपर गोली चला पहली गोली मिस हो गई, जबकि दूसरी गोली शाहीन के सिर में लगी। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई और आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ कोतवाली संग्राम सिंह तथा लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। खाला के घर से लौटते समय रोकी बाइक जानकारी के अनुसार शाहीन अपनी सहेली आयशा और उसके पति सरफराज के साथ खाला के घर से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में कैफ उर्फ बल्लू ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। उसने वाहन की चाबी निकाल ली और शाहीन को नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने फायरिंग कर दी। पहली गोली निशाने पर नहीं लगी, जबकि दूसरी गोली शाहीन के कान में जा लगी। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी फरार हो गया। सहेली बोली- मुझे भी मारने की कोशिश की घायल शाहीन की सहेली आयशा ने बताया कि वह लिसाड़ी रोड के 60 फुटा इलाके की रहने वाली है। बुधवार को शाहीन का जन्मदिन था। गुरुवार रात वह अपनी खाला के घर गई थी और वहां से लौटते समय यह वारदात हुई। आयशा के मुताबिक, अंजुम पैलेस के सामने पहुंचते ही बल्लू वहां आ गया। उसने गाड़ी रुकवाकर चाबी निकाल ली, शाहीन को नीचे उतारा, उसके साथ मारपीट की और फिर गोली मार दी। आयशा का आरोप है कि आरोपी ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर भीड़ जुटने लगी, जिससे वह भाग निकला। 3 तस्वीरें देखिए… शादीशुदा होने के बावजूद युवती पर बना रहा था दबाव आयशा ने बताया कि आरोपी बल्लू गड्ढे वाली मस्जिद के पास का रहने वाला है। उसने अपनी मामा की बेटी से शादी कर रखी है। इसके बावजूद वह शाहीन पर दबाव बनाता था और कहता था कि अगर उसकी शादी उससे नहीं हुई तो वह किसी और से भी नहीं होने देगा। इसी बात को लेकर उसने गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया। एसपी सिटी बोले- हर पहलू से जांच जारी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने तक फायरिंग की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में घायल युवती की पहचान शाहीन के रूप में हुई है। उसके परिजनों से संपर्क कर लिया गया है और युवती का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच कर रही है। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मेरठ में सिरफिरे युवक ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली:खून से लथपथ सड़क पर तड़पती रही, दोस्त और उसके पति के साथ लौट रही थी घर