Varanasi News | Shilpa Shetty Visit Crowd Accident Death Incident

वाराणसी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… काशी में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे कंक्रीट मिक्सर मशीन लगे ट्रक के पहिए से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वह बुरी तरह कुचल गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। गुरुवार दोपहर 2 बजे उन्होंने शहर के एक प्रतिष्ठित साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे।कार्यक्रम के दौरान शिल्पा शेट्टी की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। सुरक्षा कर्मियों और बाउंसरों ने मशक्कत कर स्थिति को नियंत्रित किया।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. केशव बोले- अखिलेश बहुत टिपिर-टिपिर करते हैं:कृष्ण भक्त हैं तो मथुरा में ईदगाह हटाकर दिखाएं; रामलला जैसा बनेगा बाबा विश्वनाथ मंदिर

अखिलेश यादव आजकल बहुत टिपिर-टिपिर करते हैं। वह सिर्फ रामभक्त बनने का दिखावा कर रहे, लेकिन कृष्णभक्त बनने का दिखावा नहीं करना चाहते। अगर उन्हें मुस्लिम वोट का मोह नहीं है, तो कहें कि कृष्ण मंदिर को तोड़कर जो ईदगाह बनी है, उसे हटाया जाए। तब हम मानेंगे कि वह दिखावा नहीं करते। ये बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को वाराणसी में कहीं। वह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पंच सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

2. विदेशी युवक का हंगामा, पुलिस से कहा- गो बैक:वाराणसी में हट जाओ कहकर मकान में घुसा, युवक के हाथ में काटा दांत; लोगों ने पीटा

वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी इलाके में गुरुवार सुबह 10 बजे एक विदेशी युवक ने जमकर हंगामा किया। वह एक मकान में घुस गया और वहां मौजूद लोगों को परेशान करने लगा। काफी देर तक समझाने के बावजूद वह नहीं माना, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक ने पुलिसकर्मियों को भी “गो बैक” कहकर वहां से भगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

3. वाराणसी में ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत,CCTV:संतुलन बिगड़ने से पहिए के नीचे आया, आंतें तक बाहर आईं; एक बाल-बाल बचा

वाराणसी में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे कंक्रीट मिक्सर मशीन लगे ट्रक के पहिए से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वह बुरी तरह कुचल गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। दरअसल, ट्रक के गुजरने के दौरान साइकिल सवार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। वह साइकिल समेत ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। वहीं, साइकिल के पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पढ़ें पूरी खबर…

4. शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़:बाउंसरों ने संभाला, कहा- काशी मेरे दिल के करीब; बाबा विश्वनाश के किए दर्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। बुधवार शाम काशी आने के बाद उन्होंने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। गुरुवार दोपहर 2 बजे उन्होंने शहर के एक प्रतिष्ठित साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। पढे़ं पूरी खबर…

5. काशी में रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ:पीतांबरी श्रृंगार में भक्तों ने किए दर्शन, 56 प्रकार के व्यंजनों का लगाया गया भोग

वाराणसी में गुरुवार सुबह भगवान जगन्नाथ की तीन दिवसीय रथयात्रा मेले का शुभारंभ हो गया। सुबह 5 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का विधि-विधान से पीतांबरी शृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। पढ़ें पूरी खबर…

6. काशी में नगर भ्रमण को निकले बाबा काल भैरव:स्वर्ण रजत पंचबदन प्रतिमा का हुआ श्रृंगार, नर-मुंडो की माला पहने कलाकारों ने किया नृत्य

धर्म और आस्था की नगरी काशी में शुक्रवार को उस समय भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जब काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव स्वयं भक्तों को दर्शन देने और उनकी पीड़ा हरने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। पढ़ें पूरी खबर…

7. BHU में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का किया घेराव:प्राक्टोरियल बोर्ड ने रोका, बोले- अस्पताल में MS के नियुक्ति के बाद चार्ज देने में क्यों हो रही देरी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गुरुवार की दोपहर 3 बजे छात्रों ने सर सुंदरलाल चिकित्सालय के नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) एवं ट्रॉमा सेंटर प्रभारी को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलपति को ज्ञापन सौंपा और जल्द निर्णय लेने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

8. वाराणसी में अगले 48 घंटे में बारिश का अलर्ट:पारा 37°C पहुंचा, गंगा का जलस्तर बढ़ा; किसानों को धान रोपाई तेज करने की सलाह

वाराणसी में गुरुवार सुबह तेज धूप और उमस के बीच तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मानसून के दोबारा सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इसके बाद जिले और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…

9. BHU में एसोसिएट प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी:प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पर लगाया आरोप, विभागाध्यक्ष को लिखा पत्र

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विधि संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार मालवीय ने संकाय प्रमुख (डीन) को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बैठक समाप्त होने के बाद एसोसिएट प्रोफेसर एवं बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, अपशब्द कहे, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पढ़ें पूरी खबर…

10. वाराणसी में व्हर्लपूल कंपनी से 26.5 लाख की धोखाधड़ी:120 दिनों तक लगाए फर्जी बिल, कोर्ट के आदेश पर 2 सर्विस पार्टनरों पर FIR होगी

वाराणसी की सीजेएम कोर्ट ने व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो सर्विस पार्टनरों की संलिप्तता की भूमिका पाई। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया के साक्ष्यों के आधार पर दोनों भागीदारों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.