ललिता गौतम में चार्जशीट लगते ही सीओ का हुआ ट्रांसफर:किठौर के सर्किल की जिम्मेदारी मिली, किठौर से रामप्रकाश सीओ ब्रह्मपुरी भेजे गए, मचा खलबली


मेरठ में सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का गुरुवार को एकाएक ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें किठौर सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक किठौर सर्किल देख रहे रामप्रकाश अब ब्रह्मपुरी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस अफसर जहां इस बदलाव को कांवड़ यात्रा से जुड़ा बदलाव बता रहे हैं, वहीं इसे दलित छात्रा की अपहरण के बाद हत्या मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उधर, पुलिस ने अपहरण व हत्या मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। मूलरूप से रोहटा के थिरोट गांव की रहने वाली दलित युवती शहर के एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। काफी समय से वह गांव छोड़कर टीपीनगर थाना क्षेत्र में रह रही थी। 15 मई को वह युवती परीक्षा देने के लिए घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। शुरु से ही परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे थे। 17 मई को युवती का शव ग्राम उकसिया के ईख के खेत से बरामद हो गया। सीओ ब्रह्मपुरी को दी गई विवेचना
इस मामले की विवेचना एसएसपी अविनाश पांडेय ने सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को सौंप दी। इसके अलावा कई और टीमों को लगाया गया। जल्द ही पुलिस टीमों को एक सफलता भी हाथ लग गई। पुलिस ने गांव के ही अंकुश को गिरफ्तार कर लिया जो वारदात वाले दिन ललिता गौतम के साथ जाता दिखाई दिया था। पुलिस जांच पर उठाए गए सवाल
सौम्या अस्थाना जांच मिलने के बाद कई बार ललिता गौतम के घर गई और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इस बीच कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। जांच के बाद पुलिस ने दावा किया था कि मामले में केवल अंकुश ही दोषी है लेकिन जिस तरह की जानकारी सामने आने लगी, उससे स्पष्ट हो गया कि अंकित चौधरी भी वारदात में शामिल था। साक्ष्य मिलने के बाद अंकित चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे सौम्या अस्थाना की जांच को लेकर सवाल खड़े हो गए। चार्जशीट दाखिल करने पहुंचे इंस्पेक्टर
गुरुवार को 60 दिन पूरे हो गए, जिसके चलते पुलिस ने इस मामले से जुड़ी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अंकुश व अंकित समेत तीन लोगों को जिम्मेदार माना गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरु होगी ताकि ट्रायल शुरु किया जा सके। सौम्या पर गिराई एसएसपी ने गाज
सीओ सौम्या अस्थाना का चार्जशीट दाखिल होते ही गुरुवार को एसएसपी ने ट्रांसफर कर दिया। सौम्या को किठौर भेजा गया है और किठौर के सीओ रामप्रकाश को ब्रह्मपुरी सर्किल का चार्ज सौंपा गया है। सौम्या अस्थाना के ट्रांसफर को ललिता गौतम हत्याकांड की कमजोर विवेचना से भी जोड़कर देखा जा रहा है हालांकि उनकी जांच में पहले अंकित चौधरी निर्दोष था लेकिन बाद में उसका नाम भी अन्य टीम की विवेचना के आधार पर शामिल किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *