![]()
ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के असर से प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह जारी सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 44 सेंटीमीटर बढ़कर 77.06 मीटर पहुंच गया है। हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान 84.734 मीटर से काफी नीचे है। अफसरों का दावा, फिलहाल कोई खतरा नहीं छतनाग में भी गंगा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़कर 73.17 मीटर दर्ज किया गया। वहीं यमुना नदी में नैनी गेज पर जलस्तर दो सेंटीमीटर घटकर 73.48 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रयागराज में वर्षा नहीं हुई। इसके बावजूद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से प्रशासन नदी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और कहीं से भी कटान या किसी प्रकार के खतरे की सूचना नहीं है।
निचले इलाकों में निगरानी तेज
जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों की निगरानी तेज कर दी है। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि पर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन की नजर बनी हुई है।
Source link
प्रयागराज में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा:फाफामऊ में 24 घंटे में 44 सेंटीमीटर बढ़ा पानी, नैनी में यमुना दो सेंटीमीटर घटी