हिमाचल में रेड अलर्ट ऑरेंज में बदला:डायरेक्टर ने बताई वजह, 19-22 जुलाई तक भारी बारिश; टूरिस्ट और लोकल लोगों के लिए एडवाइजरी


हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश के रेड अलर्ट को अब ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा आज सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर जारी बुलेटिन में 20 और 21 जुलाई को रेड अलर्ट दिया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के डायरेक्टर शोभित कटियार ने बताया कि इंटरनल रिव्यू में रेड अलर्ट का निर्णय हुआ था। मगर IMD के साथ चर्चा के बाद रेड अलर्ट हटाकर अब 19 से 22 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। रेड अलर्ट की सूरत में ‘एक्स्ट्रीमली वेरी हैवी’ रेन होती है। रेड अलर्ट की बारिश भारी तबाही मचाती है। ऑरेंज अलर्ट में भी कई स्थानों पर भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की संभावना बनी रहती है। सतर्कता बरतने की एडवाइजरी मौसम विभाग ने 19 से 22 जुलाई तक टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को भी सावधानी बरतने, ऊंचे क्षेत्रों की यात्राएं टालने, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और नदी नालों के आसपास नहीं जाने की एडवाइजी दी है। इस दौरान निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति बन सकती है। 18 जुलाई से बदलेगा मौसम IMD के अनुसार- राज्य में आज और कल मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में भी आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश में 18 जुलाई से मौसम बदलेगा। इस दिन कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 19 जुलाई से भारी बारिश शुरू होगी। 12 शहरों का पारा 30 डिग्री पार वहीं प्रदेश में बीते चार दिन से मौसम साफ बना हुआ है। इससे कई शहरों के तापमान में चार डिग्री तक का उछाल आया है। मैदानी इलाकों में उमस के कारण लोगों का दिन में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राज्य के 12 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। वहीं ऊना का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार जाहिर है कि पहाड़ों पर एक सप्ताह से कमजोर पड़ा मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। बीते एक सप्ताह के दौरान राज्य में सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि बीते चार दिन से धूप खिली हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *