व्यापारी की बेटी 24 घंटे में सकुशल बरामद:बुलंदशहर में 8 पुलिस टीमों ने खंगाले 200 CCTV, , 4 पर केस दर्ज


बुलंदशहर में व्यापारी की बेटी के अपहरण के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से शांत कर दिया। एसपी देहात एवं आईपीएस अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। युवती की बरामदगी के साथ ही इलाके में बढ़ता जनाक्रोश शांत हो गया और संभावित सांप्रदायिक तनाव टल गया। जहाँगीराबाद के एक व्यापारी की बेटी के अपहरण का आरोप दूसरे समुदाय के एक युवक पर लगाया गया था। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी नाराजगी फैल गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे अत्यंत संवेदनशील मानते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। चार नामजद, आठ टीमों को सौंपी गई जिम्मेदारी मामले में पूर्व सभासद के बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने स्वयं अभियान की कमान संभाली और युवती की तलाश के लिए आठ विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों को शहर और आसपास के संभावित ठिकानों पर तुरंत रवाना किया गया। 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले पुलिस टीमों ने शहर और बाहरी मार्गों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद सामान्य हुआ माहौल युवती के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों का आक्रोश शांत हो गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी अप्रिय स्थिति को पैदा नहीं होने दिया। एसपी देहात बोले- आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के बल पर युवती को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता की स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने सराहना की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *