अयोध्या में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:7 एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी


अयोध्या में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार देर शाम उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया। जारी आदेश के तहत कई नवागत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों का तबादला कर नई तहसीलों में तैनात किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, सहायक अभिलेख अधिकारी पवन कुमार शर्मा को मिल्कीपुर का एसडीएम बनाया गया है। नवागत अधिकारी आनंद कुमार तिवारी को सदर तहसील का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह को सोहावल का एसडीएम बनाया गया है। रुदौली में तैनात संतोष कुमार का तबादला कर उन्हें बीकापुर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। नवागत अधिकारी वंदना पांडेय को मंदिर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राखी वर्मा को बीकापुर में एसडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। इसके अलावा संजीव कुमार यादव को सहायक अभिलेख अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की कवायद जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से जल्द कार्यभार ग्रहण कर शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप राजस्व कार्यों, कानून-व्यवस्था और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा की गई है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई तैनातियों से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *