![]()
बरेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, 14 और 15 जुलाई की दरमियानी रात बारादरी पुलिस रात्रि गश्त पर थी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डोहरा चौराहे से आगे सड़क किनारे एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 53 ग्राम अवैध स्मैक मिली, जिसे जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अगरास निवासी 35 वर्षीय साजिद पुत्र साविर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, साजिद के खिलाफ पहले भी बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।पूछताछ में आरोपी साजिद ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है, लेकिन आर्थिक लाभ के लिए स्मैक खरीदकर नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार स्मैक की बिक्री कर चुका है और घटना वाले दिन भी इसे बेचने ही आया था।पुलिस ने आरोपी साजिद के खिलाफ थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Source link
बरेली में 53 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 लाख रुपये आंकी गई कीमत