आगरा में छज्जे के नीचे 4 दबे, महिला की मौत:लोहामंडी के कटघर में हुआ हादसा, 3 सुरक्षित निकाले


आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। निर्माणाधीन छज्जे ढहने से 4 लोग दब गए। 3 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना बुधवार देर शाम लोहामंडी के कटघर की है। यहां की निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी किसी काम से शाम को घर से बाहर गई थीं। लौटते में घर से थोड़ी दूर मानसी लाल के निर्माणाधीन मकान के नीचे रुक गईं। यहां उनके साथ मानसी के परिवार की एक महिला से छज्जे के नीचे खड़े होकर बातचीत करने लगीं। हादसे की 2 तस्वीरें… निर्माणाधीन छज्जे के ऊपर एक महिला तथा एक मजदूर काम रहे थे। इसी दौरान छज्जे भरभराकर गिर गया। मलबे में चारों दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस बीच 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर मुन्नी देवी को भी बाहर निकाल लिया। मगर, वे होश में नहीं थीं। आनन-फानन में उन्हें इमरजेंसी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर, मृतका के बेटे दीपक का कहना है कि उनकी मां शाम को बाजार गई थीं। काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटीं तो उनकी तलाश शुरू हुई। बाद में छज्जा गिरने की घटना की जानकारी हुई।
मौके पर पहुंचे तो मुन्नी देवी होश में नहीं थीं। बताया जा रहा है कि जिस घर का निर्माणाधीन छज्जा ढहा, वह मकान भी काफी जर्जर है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *