![]()
शामली जिलाधिकारी ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) जलालपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न प्रयोगशालाओं का भी अवलोकन किया। लैब प्रभारी और वैज्ञानिकों ने उन्हें बीजों की गुणवत्ता जांच, संरक्षण तथा विभिन्न रोगों व कीटों से बचाव के लिए अपनाई जा रही वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला में बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए वैज्ञानिकों को किसानों के हित में आधुनिक कृषि तकनीकों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर बीज और वैज्ञानिक खेती की जानकारी उपलब्ध कराने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी, वैज्ञानिक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source link
DM ने कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर का निरीक्षण किया:शामली में 'मां के नाम एक पेड़' अभियान में किया पौधरोपण